Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs SL: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, श्रीलंका को 113 रनों से हराया

NZ vs SL दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन श्रीलंका को 113 रनों से हराया

NZ vs SL (Photo Source: Getty Images)

NZ vs SL, 2nd ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 जनवरी को सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला गया। मेजबान कीवी टीम ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज की। टीम ने 2-0 से बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 30.2 ओवरों में 142 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

NZ vs SL: रचिन रवींद्र और मार्क चैपमने ने खेली शानदार पारी

बारिश के चलते दूसरा वनडे मैच 37 ओवरों का किया गया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुना था। न्यूजीलैंड को थोड़ी खराब शुरुआत मिली थी। विल यंग पांचवें ओवर में असिथा फर्नांडो के हाथों 16 रन पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई।

मार्क चैपमैन ने 52 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं, रचिन रवींद्र ने 63 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। इनके अलावा ग्लेन फिलिप्स (22) और मिचेल सैंटनर (20) ने भी योगदान दिया।

श्रीलंका के लिए महिश तीक्षणा ने 8 ओवर में 44 रन देकर चार विकेट झटके। वानिंदु हसरंगा ने 8 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, असिथा फर्नांडो और चरिथ असलांका के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

NZ vs SL: विलियम ओरुर्के ने की शानदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 22 के स्कोर पर चार बड़े विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम उबर नहीं पाई। कामिंडु मेंडिस के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी पारी नहीं खेली। उन्होंने 66 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। टीम 30.2 ओवरों में 142 के स्कोर पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओरुर्के ने 6.2 ओवरों में 31 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जैकब डफी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर ने 1-1 के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

24 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. भुवनेश्वर कुमार यूपीटी20 लीग के इतिहास में 400 डॉट बॉल तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर...

‘इमरान खान को मिले बेहतर इलाज’: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से लगाई गुहार

Kapil Dev Imran Khan (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान...

Women’s Asia Cup 2026: टूर्नामेंट के लिए सभी आठों टीमों के पूरे स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरी टीम लिस्ट

Women’s Asia Cup 2026: Complete Squad Lists and Full Player Rosters for All 8 Teams (image via X) Women’s Asia Cup 2026 squads: महिला एशिया कप का दसवां संस्करण अगस्त...

SM Trends: 24 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया। यह...