
NZ vs IND, 3rd ODI मैच डिटेल्स
| मैच | न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 |
| वेन्यू | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| तारीख और समय | 10 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट) |
सेडन पार्क, हैमिल्टन: पिच रिपोर्ट
सेडन पार्क की पिच आमतौर पर एक हाई-स्कोरिंग पिच मानी जाती है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्विंग मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है और गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और बल्लेबाज बीच के ओवरों में खुलकर रन बनाते हैं। मिचेल सेंटनर जैसे विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने वाले स्पिनर्स को यहां नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने पर सफलता मिलती है। ऑकलैंड के ईडन पार्क जितनी छोटी यहां की सीधी बाउंड्री नहीं है, लेकिन मैदान का आकार छोटा होने के कारण छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा आमतौर पर भारी रहता है।
NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)
| मैच खेले | 125 |
| भारत ने जीते | 65 |
| न्यूजीलैंड ने जीते | 52 |
| नो रिजल्ट/टाई | 07/01 |
| सबसे पहले मैच | 14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता) |
| हालिया मैच | 7 नवंबर, 2026 (भारत ने जीता) |
NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: विल यंग, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज
ये भी पढ़ें – ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

