Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्राॅ होने के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। टी20 और वनडे सीरीज के बाद, इस समय दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया। 23 नवंबर, सोमवार को मुकाबले के 5वें दिन मैच का परिणाम निकला। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी में कमाल का दिखाया, जिसकी वजह से मैच ड्राॅ पर समाप्त हुआ। तो वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली।

मेजबान न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए, जबाव में भारत ने अपनी पहली पारी को 720/9 के स्कोर पर घोषित की। पहली पारी के आधार पर भारत 352 रनों की मजबूत बढ़त लेने में सफल रही। हालांकि, मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के आखिरी पांच विकेट हासिल नहीं कर पाई। खैर, इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा इस विकेट पर 10 विकेट लेना एक चुनौती जैसा था।

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कप्तान गिल ने क्रिकबज के हवाले से कहा ‘मुझे लगता है कि हमें पता था कि इस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे। बीच-बीच में कुछ मौके मिले, और जब निचले क्रम के बल्लेबाज (टेल-एंडर्स) खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा। इसलिए, मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।’

गिल ने कहा ‘कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हमने बहुत प्रभावित किया। घर से बाहर खेलने के बावजूद, हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी। पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। और फिर बल्लेबाजी में भी, सभी ने अपना योगदान दिया। भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है।’

‘उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी और मदद मिलेगी। इसलिए, अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की योजनाओं को उसी निरंतरता के साथ लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में रहेंगे।’

ये भी पढ़ें – “कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड 

NZ vs IND (Image Credit- Twitter/X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में जारी पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मुकाबले में भारत ने...

23 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: पाकिस्तान ए ने भारत को 48 रनों से हराया जारी एसीसी मेन्स एशिया कप 2026 का 8वां...

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...