Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: ये केन विलियमसन के साथ ही क्यूं होता है, तीसरे टेस्ट में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए आउट, देखें वायरल वीडियो 

New Zealand vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज 14 दिसंबर, शनिवार से सेडन पार्क हैमिल्टन में शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर मेजबान टीम के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुकाबले में कीवी टीम को सलामी बल्लेबाज टाॅम लाथम (63) और विल यंग (42) ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, इस मैच में एक बार फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

न्यूजीलैंड की पारी का 59वां ओवर इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू पाॅट्स करने आए, और इस ओवर की आखिरी गेंद को केन डिफेंस करना चाहते थे, और उन्होंने की भी। लेकिन गेंद जमीन से लगने के बाद स्टंप की ओर चली गई और वह बेहद ही अलग तरीके से 44 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए।

देखें किस तरह हुए केन विलियमसन आउट

UNLUCKY KANE WILLIAMSON!#NZvENG #KaneWilliamson pic.twitter.com/1yuKrON9ye

— CricketInfo (@cricketinfo2024) December 14, 2024

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर कुल 315 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर 50* और तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क मौजूद हैं।

इससे पहले कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टाॅम लाथम (63) और विल यंग (42) ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद मध्यक्रम में केन विलियमसन ने 44 रनों की पारी खेली, तो रचिन रविंद्र (18), डेरिल मिचेल (14) और टाॅम ब्लंडेल (21) ने निराश किया।

तो वहीं खेल के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो तेज गेंदबाज मैथ्यू पाॅट्स और गस एटकिंसन को 3-3 सफलता मिली। इसके अलावा ब्रायडन कर्स को 2 और बेन स्टोक्स को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...