
MS Dhoni and Matthew Hayden (Image Credit- Twitter X)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने, पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेडन को लगता है कि धोनी का ऑरा इतना बड़ा है कि वह बड़ी ही आसानी से ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि हेडन आईपीएल में धोनी की कप्तानी में 2008 से लेकर 2010 तक खेल चुके हैं। तो वहीं जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल खिताब साल 2010 में जीता था, तो हेडन उस टीम के सदस्य और धोनी कप्तान थे। साथ ही हेडन ने कहा है कि धोनी किसी भी टीम के लिए एक्स फैक्टर हैं, जो खुद के बजाए टीम को पहले रखते हैं।
एमएस धोनी को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही मैथ्यू हेडन ने Sports Vikatan को दिए एक इंटरव्यू में कहा- धोनी बिल्कुल वैसे है, जैसा कि मैंने पहले कहा है। वह बड़ी ही आसानी से ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूप में बैठकर, टीम की कप्तानी कर सकते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वह किसी और से बड़े नहीं हैं। वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं, जो कड़ी मेहनत करते हैं, और धोनी खुद को बिल्कुल भी प्रमोट नहीं करते हैं।
हेडन ने आगे कहा- आपने धोनी को कभी यह बताते हुए नहीं सुना होगा कि वह कितने महान कप्तान हैं और उन्होंने क्या हासिल किया है। यह बस एमएस धोनी नाम का फैक्टर है। आप ऑस्ट्रेलिया को देखें और 25 मिलियन लोगों के बारे में सोचें, कि उन्होंने हमारे खिलाफ वर्ल्ड कप कैसा जीत लिया? धोनी बस लोगों को एक साथ लाने की कोशिश करते हैं। वह अपने काम को इस तरह करते हैं कि उसमें अहंकार होता ही नहीं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी के तीनों खिताब (टी20 वर्ल्ड कप 2007 वर्ल्ड कप 2011 व चैंपियन ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया है। भारत ने आखिरी बार कोई आईसीसी इवेंट साल 2013 में धोनी की ही कप्तानी में जीता था। तब से अब तक भारत कोई भी आईसीसी इवेंट नहीं जीत पाया है।
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

