Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: San Francisco Unicorns ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ किया काॅन्ट्रैक्ट, पढ़ें बड़ी खबर

MLC 2024: San Francisco Unicorns ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ किया काॅन्ट्रैक्ट, पढ़ें बड़ी खबर

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

MLC 2024: मेजर लीग के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले बड़ी खबर आ रही है कि San Francisco Unicorns फ्रेंचाइजी ने, ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ काॅन्ट्रैक्ट किया है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का आगामी सीजन टी20 वर्ल्ड कप के बाद 5 जुलाई से शुरू होने वाला है।

वह इस टीम में साथी खिलाड़ी जोश इंग्लिश, जैक फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के हार्ड हिटर बैटर शेरफेन रदरफोर्ड के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं फ्रेंचाइजी के साथ कमिंस का जुड़ना टैलेंट पूल की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। साथ ही कमिंस के आने के बाद टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव की उम्मीद है। गौरतलब है कि कमिंस अपनी पेस के साथ, स्लोअर गेंद, वैरिएशन और शानदार याॅर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विजय श्रीनिवासन ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, टीम में पैट कमिंस को जोड़ने के बाद San Francisco Unicorns चीफ विजय श्रीनिवासन (Vijay Srinivasan) ने कहा- पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी का काॅन्ट्रैक्ट हासिल करना, लीग द्वारा आकर्षित की जा रही प्रतिभा की क्षमता का प्रमाण है, जो हमारे वैश्विक प्रभाव और उद्घाटन सत्र की सफलता को रेखांकित करता है।

यह टूर्नामेंट के लेवल को ऊपर उठाने का काम करता है। इसके बाद फैंस को घरेलू मैदान पर मैच देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। यह दुनिया के शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों को अमेरिका की अपनी लीग में खेलने के लिए, लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

तो वही मेजर लीग के पहले सीजन के बारे में आपको जानकारी दें तो San Francisco Unicorns का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने खेले गए पांच मैचों में से सिर्फ दो में ही जीत हासिल की थी, तो 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पैट कमिंस के टीम में आने के बाद फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन सुधरने की पूरी उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राशिद खान ने चार विकेट लेकर मैच का समापन किया, जिसके चलते रॉयल्स की टीम महज 152 रनों पर ही...

CSK vs LSG: टॉस जीतकर CSK ने फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs LSG: CSK opted to bowl first (image via JioHotstar) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई के...

ICC Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने की 15-सदस्यीय टीम की घोषणा, सुल्ताना जोती को सौंपी गई टीम की कमान

Bangladesh announce Women’s T20 World Cup squad (image via X) बांग्लादेश ने आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी...

IPL 2026, Match 55: PBKS बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, PBKS vs DC: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 55वें मैच में, पंजाब किंग्स सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में...