Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: San Francisco Unicorns ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ किया काॅन्ट्रैक्ट, पढ़ें बड़ी खबर

MLC 2024: San Francisco Unicorns ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ किया काॅन्ट्रैक्ट, पढ़ें बड़ी खबर

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

MLC 2024: मेजर लीग के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले बड़ी खबर आ रही है कि San Francisco Unicorns फ्रेंचाइजी ने, ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ काॅन्ट्रैक्ट किया है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का आगामी सीजन टी20 वर्ल्ड कप के बाद 5 जुलाई से शुरू होने वाला है।

वह इस टीम में साथी खिलाड़ी जोश इंग्लिश, जैक फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के हार्ड हिटर बैटर शेरफेन रदरफोर्ड के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं फ्रेंचाइजी के साथ कमिंस का जुड़ना टैलेंट पूल की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। साथ ही कमिंस के आने के बाद टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव की उम्मीद है। गौरतलब है कि कमिंस अपनी पेस के साथ, स्लोअर गेंद, वैरिएशन और शानदार याॅर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विजय श्रीनिवासन ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, टीम में पैट कमिंस को जोड़ने के बाद San Francisco Unicorns चीफ विजय श्रीनिवासन (Vijay Srinivasan) ने कहा- पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी का काॅन्ट्रैक्ट हासिल करना, लीग द्वारा आकर्षित की जा रही प्रतिभा की क्षमता का प्रमाण है, जो हमारे वैश्विक प्रभाव और उद्घाटन सत्र की सफलता को रेखांकित करता है।

यह टूर्नामेंट के लेवल को ऊपर उठाने का काम करता है। इसके बाद फैंस को घरेलू मैदान पर मैच देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। यह दुनिया के शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों को अमेरिका की अपनी लीग में खेलने के लिए, लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

तो वही मेजर लीग के पहले सीजन के बारे में आपको जानकारी दें तो San Francisco Unicorns का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने खेले गए पांच मैचों में से सिर्फ दो में ही जीत हासिल की थी, तो 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पैट कमिंस के टीम में आने के बाद फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन सुधरने की पूरी उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों की वापसी कराई न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...

ODI World Cup 2027: ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

3 Oldest players Who Could Feature in the 2027 ODI World Cup (image via getty) 2027 आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे।...

ICC World Cup 2027 Schedule: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल पर डालें एक नजर

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। 2023 विश्व कप...

श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स सेमीफाइनल में चमके ईशान किशन, फिर शादी को लेकर कह दी मजेदार बात

Ishan Kishan (image via X) भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो...