Skip to main content

ताजा खबर

Metro Bank One-Day Cup: ‘उन्होंने दूसरे छोर पर मुझे शांत रखा’ Ajinkya Rahane के साथ बल्लेबाजी करने पर पीटर हैंड्सकाॅम्ब

Metro Bank One-Day Cup उन्होंने दूसरे छोर पर मुझे शांत रखा Ajinkya Rahane के साथ बल्लेबाजी करने पर पीटर हैंड्सकाॅम्ब

Peter Handscomb and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter/X)

Metro Bank One-Day Cup, Leicestershire Foxes vs Sussex: इंग्लैंड में जारी मैट्रो वनडे कप का हाल में ही एक मुकाबला लीसेस्टशायर फाॅक्स और ससेक्स के बीच खेल गया। तो वहीं इस मैच में लीसेस्टशायर की ओर से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकाॅम्ब (Peter Handscomb) और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक साथ खेलते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, मुकाबले में साथ खेलने के बाद हैंड्सकाॅम्ब ने रहाणे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि दोनों ने मैच में 146 रनों की मैच विनिंग पार्टनशिप की थी, जिससे मैच में लीसेस्टशायर फाॅक्स को ससेक्स के खिलाफ 10 रनों से जीत हासिल हुई।

पीटर हैंड्सकाॅम्ब ने Ajinkya Rahane को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि लीसेस्टशायर फाॅक्स और ससेक्स के बीच हुए मैच के बाद हैंड्सकाॅम्ब ने BBC Radio के हवाले से कहा- इस पार्टनरशिप के दौरान दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने मुझे शांत रखा। हमें पता था कि हम अंतिम छोर पर शुरुआत करने में सक्षम हैं और हमने एक साथ 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। उनके साथ बल्लेबाजी करना खूबसूरत था।

दूसरी ओर, आपको मैट्रो वनडे कप में ग्रुप बी के मैच के बारे में जानकारी दें तो मुकाबले में लीसेस्टशायर ने ससेक्स के खिलाफ 10 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टशायर ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज Ian Holland ने 65 तो Soloman Budinger ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन अंत में अजिंक्य रहाणे की 68 और पीटर हैंड्सकाॅम्ब की 119 रनों की पारी के दम पर, लीसेस्टशायर ने 364 रनों का एक मजबूत टारगेट विरोधी टीम के सामने जीत के लिए रखा।

इसके बाद जब ससेक्स लीसेस्टशायर से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 353 रन ही बना पाई और मैच में उसे 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...