Skip to main content

ताजा खबर

LSG SWOT Analysis: आईपीएल 2025 में लखनऊ फ्रेंचाइजी की क्या होगी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, जाने इन सब चीजों के बारे में यहां

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने इस मेगा ऑक्शन में कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

इसी के साथ ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है। ऋषभ पंत के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर और मिचेल मार्श को भी अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं उन्होंने निकोलस पूरन को रिटेन किया है। आज हम आपको बताते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत, कमजोरी, अवसर और खतरे के बारे में।

ताकत (Strength)

लखनऊ सुपर जायंट्स का बल्लेबाजी लाइनअप आगामी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रहा है। डेविड मिलर, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। टीम ने कई धाकड़ गेंदबाजों को भी अपने स्क्वॉड में जगह दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनका मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा आयुष बडोनी और एडन मार्करम को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

कमजोरी (Weakness)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भले ही कई बेहतरीन गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन उनका गेंदबाजी लाइनअप बाकी टीमों के की तरह उतना मजबूत नहीं है। भले ही टीम के पास आवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान और शमार जोसेफ हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग नहीं लिया है। आगामी सीजन में टीम के गेंदबाजों के ऊपर बेहतरीन प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा।

अवसर (Opportunity)

मेगा ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इन सभी युवा खिलाड़ियों को आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा ताकि उन्हें आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेलते हुए देखा जा सके। यही नहीं टीम के ऑलराउंडर को भी अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाने की बेहद जरूरत है।

खतरे (Threats)

लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा यही है कि अगर किसी मैच में बल्लेबाजी लाइनअप में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और डेविड मिलर जल्द आउट हो गए तो टीम के लिए बड़े स्कोर का पीछा करना इतना आसान नहीं होगा। भले ही लखनऊ के पास अब्दुल समद, एडन मार्करम और मिचेल मार्श हैं लेकिन यह सभी खिलाड़ी पिछले कुछ समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

यह रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड:

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...