Skip to main content

ताजा खबर

LSG का यह घातक तेज गेंदबाज और मुंबई का युवा स्पिनर बांग्लादेश सीरीज के लिए इंडिया कैंप से जुड़ेंगे

LSG का यह घातक तेज गेंदबाज और मुंबई का युवा स्पिनर बांग्लादेश सीरीज के लिए इंडिया कैंप से जुड़ेंगे

Yudhvir Singh Charak and Himanshu Singh (Pic Source-X)

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक और मुंबई के स्पिनर हिमांशु सिंह 12 सितंबर को चेन्नई में भारतीय कैंप में शामिल होंगे। बता दें, भारत को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस टेस्ट सीरीज से पहले यह दोनों खिलाड़ी नेट गेंदबाज के रूप में टीम से जुड़ेंगे और सीनियर खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए युद्धवीर सिंह चरक ने तीन मैच में तीन विकेट झटके थे। यही नहीं 2024 सीजन में उन्होंने दो मैच में सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया था। युद्धवीर सिंह चरक लगातार 140 केएमपीएच की गति से गेंद फेंक सकते हैं और साथ ही वो नीचे आकर बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस समय के भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ युद्धवीर सिंह चरक ने लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप में काफी चीजों के बारे में सीखा है। KSportsWatch के मुताबिक युद्धवीर सिंह चरक के एक करीबी सूत्र ने कहा कि, ‘उन्हें कल एक कॉल आई थी और उन्हें 12 सितंबर को चेन्नई में आने के लिए कहा गया है। यह उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय टीम में जगह बनाने की यह युद्धवीर के लिए शुरुआत है।’

युवा स्पिनर हिमांशु सिंह को भी नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया है

हिमांशु सिंह की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक मुंबई के सीनियर पुरुष टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। हालांकि अपने उम्र के ग्रुप क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा ही जबरदस्त रहा है। हिमांशु के एक करीबी सूत्र ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर युवा खिलाड़ी की गेंदबाजी से काफी खुश हुए थे और इसी वजह से उन्हें यह सुनहरा अवसर मिला है।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक सूत्र ने कहा कि, ‘हिमांशु सिंह की लंबाई 6 फुट और 4 इंच है और उनका गेंदबाजी एक्शन भी काफी हद तक रविचंद्रन अश्विन की तरह है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनके साथी चयनकर्ता हिमांशु सिंह से काफी खुश हुए थे और इसी वजह से उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है।’

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...