Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: विकेट लेने के बाद उत्साहित हो गए मोंटी पनेसर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रसिद्ध ‘Siuuu Celebration’ को किया कॉपी, यह रही वीडियो

Monty Panesar (Pic Source-X)

इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और टॉयम हैदराबाद के बीच में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉयम हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और इंडिया कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉयम हैदराबाद की ओर से सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस मैच में अपना दबाव बनाए रखा। इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे।

मैच के दौरान टॉयम हैदराबाद के शानदार खिलाड़ी मोंटी पनेसर को विकेट लेने के बाद एक अलग तरीके का सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया। बता दें कि, मोंटी पनेसर ने एलिमिनेटर मैच में सिर्फ एक ही ओवर फेंका जिसमें उन्होंने सात रन देकर एक विकेट झटका। यह विकेट इकबाल अब्दुल्ला का था।

इंडिया कैपिटल्स की पारी का सातवां ओवर लेकर आए मोंटी पनेसर ने इकबाल अब्दुल्ला को बेहतरीन गेंद फेंकी जिसपर इंडिया कैपिटल्स के खिलाड़ी ने बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से सही तरीके से नहीं लगी और वो कैच आउट हो गए। जैसे ही फील्डर ने कैच पकड़ा मोंटी पनेसर ने ‘Siuuu सेलिब्रेशन’ किया। बता दें कि, यह काफी प्रसिद्ध सेलिब्रेशन है जो मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने के बाद करते हैं। जब भी रोनाल्डो फुटबॉल में गोल मारते हैं तब उन्हें यह सेलिब्रेशन करते हुए देखा जाता है। यही नहीं क्रिकेट में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी विकेट लेने के बाद यही सेलिब्रेशन करते हैं।

यह रही वीडियो:

टॉयम हैदराबाद की ओर से रवि जांगिड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि शिवाकांत शुक्ला ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। कप्तान गुरकीरत सिंह मान ने दो विकेट हासिल किए। नुवान प्रदीप ने एक विकेट हासिल किया।

इंडिया कैपिटल्स की ओर से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 36 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके अलावा ध्रुव रावल ने 18 रनों की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज इंडिया कैपिटल्स की ओर से 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टॉयम हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 89 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...