Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में टोयम हैदराबाद ने इंडिया कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया 

LLC 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में टोयम हैदराबाद ने इंडिया कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया 

India Capitals vs Toyam Hyderabad, Eliminator (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024लीजेंड्स लीग क्रिकेट के जारी तीसरे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 13 अक्टूबर, रविवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में टोयम हैदराबाद और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला गया।

बता दें कि इस मैच में हैदराबाद ने कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर, दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब उसका सामना दूसरे क्वालिफायर में इसी मैदान पर 14 अक्टूबर को कोणार्क सूर्यास ओडिशा से होने वाला है।

टोयम हैदराबाद बनाम इंडिया कैपिटल्स मैच का हाल:

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो टोयम हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और कप्तान के फैसले को गेंदबाजों ने सही कर दिखाया है। बता दें कि हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ इंडिया कैपिटल्स 14.4 ओवर में सिर्फ 88 रनों पर ही सिमट गई।

टीम के लिए काॅलिन डी ग्रैंडहोम ने 36 रनों के बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम के 9 खिलाड़ी तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए।

दूसरी ओर, मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रवि जांगिड और शिवकांत शुक्ला ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो गुरकीरत सिंह मान को 2 विकेट मिले। इसके अलावा नुवान प्रदीप और मोंटी पनेसर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब हैदराबाद कैपिटल्स से मिले 89 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस आसान टारगेट को 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज जाॅर्ज वाॅर्कर ने 27 रन बनाए तो पीटर ट्रेगो ने 19 रन बनाए। इसके अलावा रिकी क्लार्क 8* और गुरकीरत सिंह मान 22* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं इंडिया कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो इकबाल अबदुल्लाह, अविनाश यादव और एश्ले नर्स को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा अन्य किसी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। 7 विकेट से हार के बाद टीम एलएलसी से बाहर हो गई है।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर...

IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

IND vs AFG: 3 Players Who May Not Have Deserved Their Place (image via getty) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के...