Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: लो स्कोरिंग मैच में कोणार्क सूर्या ओडिसा ने मणिपाल टाइगर्स को 2 रन से हराया

LLC 2024: लो स्कोरिंग मैच में कोणार्क सूर्या ओडिसा ने मणिपाल टाइगर्स को 2 रन से हराया

Konark Suryas Odisha Innings (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट की आज 20 सितंबर से शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच कोणार्क सूर्या ओडिसा और मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला गया। बता दें कि जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ओडिसा ने 2 रन से जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्या ओडिसा ने 105 रनों का टारगेट जीत के लिए मणिपाल टाइगर्स के सामने रखा। तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए टाइगर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत होती है, लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन खर्चते हैं और अपनी टीम को 2 रन से मैच जिता देते हैं।

कोणार्क सूर्या ओडिसा बनाम मणिपाल टाइगर्स मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो मणिपाल टाइगर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्या ओडिसा ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 104 रन ही बना पाई। टीम में मौजूद बड़े नाम जैसे अंबाती रायडु (8), केविन ओ ब्रायन (6) और राॅस टेलर (14) बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

जबकि कप्तान इरफान पठान 18 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। तो वहीं टाइगर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुरीत सिंह और Obus Pienaar को 2-2, तो शेल्डन काॅटरेल, राहुल शुक्ला और कप्तान हरभजन सिंह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब मणिपाल टाइगर्स कोणार्क सूर्या ओडिसा से मिले 105 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 102 रन ही बना पाई और मैच में उसे 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, डेनियल क्रिश्चन (30) और Obus Pienaar (34) ने अपनी टीम को मैच जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। तो वहीं अंत में कोणार्क सूर्या ओडिसा ने शानदार गेंदबाजी की और मैच को अपने नाम किया। टीम के लिए शाहबाज नदीम, विनय कुमार और दिनशान मनुवीरा को 2-2 मिले। इसके अलावा इरफान पठान और बेन लुगीन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...