Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: खराब मौसम की वजह से लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दो मैच हुए रद्द, पढ़ें बड़ी खबर 

Legends League Cricket 2024 (Image Credit- Twitter/X)

Legends League Cricket 2024: जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं टूर्नामेंट का दूसरा चरण 27 सितंबर से सूरत के लालाभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर में पिछले दो दिनों से खराब मौसम का सितम जारी है। इस वजह से टूर्नामेंट के दो मैच अभी तक रद्द किए जा चुके हैं। बता दें कि 27 सितंबर को कोणार्क सूर्या ओडिशा बनाम मणीपाल टाइगर्स  (Konark Suryas Odisha vs Manipal Tigers) के बीच होने वाला मैच, बारिश की वजह से रद्द हो गया।

तो इसके बाद 28 सितंबर को टोयम हैदराबाद और गुजरात ग्रेट्स (Toyam Hyderabad vs Gujarat Greats) के बीच होने वाला मैच भी बारिश की वजह से आयोजको को रद्द करना पड़ा है। साथ ही बता दें कि दोनों मैचों के रद्द होने के बाद, चारों टीमों में 1-1 पाॅइंट बांट दिया गया है।

तो वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगर accuweather के माने तो 29 सितंबर को बारिश की 30 प्रतिशत संभावना है। देखने लायक बात होगी कि क्या 29 सितंबर को मौसम साफ रहेगा या नहीं। अगर मौसम साफ रहता है तो यहां इंडिया कैपिटल्स और कोणार्क सूर्या ओडिशा के बीच 9वां मैच देखने को मिल सकता है।

पहले नंबर पर साउदर्न सुपर स्टार्स

दूसरी ओर, जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल के बारे में आपको जानकारी दें तो दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली साउदर्न सुपर स्टार्स (Southern Super Stars) 3 मैचों में 3 जीत के साथ टूर्नामेंट में 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है।

तो वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की अगुवाई वाली टोयम हैदराबाद 3 मैचों में सिर्फ 1 अंक ही हासिल कर पाई और इस समय वह पाॅइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर चल रही है।

🚨 Update from Lalbhai Contractor Stadium, Surat.

See you tomorrow at 3 pm only on @StarSportsIndia & @FanCode#KSOvMT #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Surat pic.twitter.com/jvpDzzqfUj

— Legends League Cricket (@llct20) September 27, 2024

Another day. Another washout. Hoping the Weather Gods won’t be harsh tomorrow.

See you tomorrow at 7 pm only on @StarSportsIndia & @FanCode #THvGG #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Surat pic.twitter.com/IRBugDUwpG

— Legends League Cricket (@llct20) September 28, 2024

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...