Skip to main content

ताजा खबर

Kane Williamson ने रचा इतिहास, शतक लगाकर एक झटके में तोड़ा विराट-ABD का रिकॉर्ड

Kane Williamson ने रचा इतिहास, शतक लगाकर एक झटके में तोड़ा विराट-ABD का रिकॉर्ड

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने लाहौर में सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाई। विलियमसन ने 113 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सात हजार रन का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 7 हजारी बनते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

केन विलियमसन ने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, विलियमसन वनडे में 7000 रन कंप्लीट करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 159 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। वहीं, कोहली 161 पारियों में सात हजार रनों का आंकड़ा पारी किया था। कोहली ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल की थी।

सबसे तेज सात हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम आमला के नाम दर्ज है। उन्होंने 150 पारियों में ऐसा किया था। लिस्ट में एबी डिविलियर्स (166 पारी) चौथे जबकि सौरव गांगुली (174 पारी) और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (181 पारी) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

हाशिम आमला- 150 पारी
केन विलियमसन- 159 पारी
विराट कोहली- 161 पारी
एबी डिविलियर्स- 166 पारी
सौरव गांगुली- 174 पारी
रोहित शर्मा- 181 पारी

मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 304 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन के शतक और डेवान कॉन्वे के 97 रनों की पारी के दम पर 305 रनों का टारगेट 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ चल रही ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...