Skip to main content

ताजा खबर

Kamindu Mendis ने रचा इतिहास, पहले 8 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Kamindu Mendis (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 सितंबर से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं।

एंजेलो मैथ्यूज (78*) और कामिंडू मेंडिस (51*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। इस बीच, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाते ही कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) ने बड़ा इतिहास रच दिया है। युवा बल्लेबाज अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

SL vs NZ, 2nd Test: Kamindu Mendis ने 53 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी के 73वें ओवर के दौरान 221 के स्कोर पर श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल के रूप में तीसरा विकेट गंवाया। चांदीमल 208 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। दिनेश चांदीमल के आउट होने के बाद कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे।

कामिंडू मेंडिस ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए 53 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 114 और 13 रनों की पारी खेली थी।

कामिंडू मेंडिस ने इन टीमों के खिलाफ बनाए हैं 50+ स्कोर स्कोर

61 बनाम ऑस्ट्रेलिया
102 और 164 बनाम बांग्लादेश
92* बनाम बांग्लादेश
113 बनाम इंग्लैंड
74 बनाम इंग्लैंड
64 बनाम इंग्लैंड
114 बनाम न्यूजीलैंड
51* बनाम न्यूजीलैंड (अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं)

Kamindu Mendis ने इन रिकॉर्ड्स को किया अपने नाम-

2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर-

8 – कामिंडू मेंडिस (12 पारी)
8 – जो रूट (20 पारी)
6 – धनंजय डी सिल्वा (12 पारी)
6 – दिनेश चांदीमल (13 पारी)
6 – यशस्वी जायसवाल (13 पारी)

डेब्यू से लेकर टेस्ट मैचों में लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर-

8 – कामिंडू मेंडिस
7 – सऊद शकील
6 – बर्ट सुटक्लिफ
6 – सईद अहमद
6 – बेसिल बुचर
6 – सुनील गावस्कर

टेस्ट क्रिकेट में कामिंडू मेंडिस के अब तक के प्रदर्शन पर डालें नजर-

कामिंडू मेंडिस (Kamindu Mendis) ने अब तक 8 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 79.36 के औसत और 64.66 की स्ट्राइक रेट से 873 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर अब तक 164 रन रहा है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...