Skip to main content

ताजा खबर

Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, फिर से चोटिल हुए हेजलवुड, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, फिर से चोटिल हुए हेजलवुड, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल
Josh Hazlewood (Photo Source: Getty Images)ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड फिर से चोटिल हो गए हैं। हालांकि, वे दिन के खेल के पहले घंटे में मैदान पर नजर आए और एक ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन फिर वो मैदान से बाहर चले गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका इस मैच में लगा है।

जोश हेजलवुड को स्कैन के लिए हॉस्पिटल भी ले जाया गया है, क्योंकि उनको काफ की मशल्स में समस्या है। स्कैन के बाद पता चलेगा कि, वे इस मैच में आगे गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। अगर उनको गंभीर चोट है तो सीरीज के बाकी दो मैचों के महत्व को देखते हुए जोश हेजलवुड को इस मैच से बाहर रखने का फैसला किया जा सकता है।

हालांकि, यह स्कैन्स के बाद ही पता चलेगा। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी है। जोश हेजलवुड इस मैच में 6 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं और एक विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया था।

चोट की वजह से एडिलेड टेस्ट नहीं खेले थे Josh Hazlewood

गौरतलब है कि, चोट के कारण जोश हेजलवुड एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका दिया गया था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। बावजूद इसके जोश हेजलवुड ने वापसी की और अब वे चोटिल हो गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ठीक ठाक गेंदबाजी की थी।

जोश हेजलवुड अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर ज्यादा गेंदबाजी करने का दबाव होगा और इसके अलावा नाथन लियोन और मिचेल मार्श को भी गेंदबाजी करनी होगी। मार्श ने एडिलेड और ब्रिसबेन में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: बड़ी खबर, गुजरात टाइटंस ने विजय दहिया को नया सहायक कोच नियुक्त किया 

Vijay Dahiya (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जीटी...

T20 WC 2026: संजू को प्लेइंग XI में खिलाने की क्या थी वजह, बैटिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा!

T20 WC 2026: Sanju Samson (L) and Sitanshu Kotak (R) भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने इस बात पर जोर दिया है कि संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में...

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

Viv Richards (Image Credit- Twitter X) पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि...

T20 World Cup 2026: “वह बहुत गुस्से में था” – सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से क्यों मांगी माफी?

T20 World Cup 2026: Suryakumar Yadav Apologised To Axar Patel For Benching Him (image via getty) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...