

28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जीटी मैनेजमेंट ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया सहायक कोच बनाने का फैसला किया है। टीम मैनेजमेंट ने यह जानकारी 11 मार्च, बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
गौरतलब है कि विजय दहिया भारतीय क्रिकेट में एक जाना-माना नाम है, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट और 19 वनडे मैचों में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में भी काफी नाम बनाया। जब दिल्ली ने 2007-08 में रणजी ट्राॅफी में जीत हासिल की, तो उस समय दहिया टीम के कप्तान थे।
दूसरी ओर, पिछले कुछ सालों में घरेलू और आईपीएल में कोचिंग में विजय दहिया ने काफी अनुभव इकठ्ठा किया है। साल 2022 में वह सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सहायक कोच के तौर पर काम करते हुए नजर आए, जब टीम ने एंडी फ्लाॅवर को हेड कोच नियुक्त किया था। लेकिन साल 2024 में वह टीम से अलग हो गए।
इससे पहले विजय दहिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कुछ साल सहायक कोच और दिल्ली कैपिटल्स में टैलेंट स्काउट हेड की भूमिका निभा चुके हैं। तो वहीं, उनकी नियुक्ति टाइटन्स द्वारा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को अपने बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल करने के तुरंत बाद हुई है, जिससे नए सीजन से पहले टीम की कोचिंग संरचना को और मजबूती मिली है। देखने लायक बात होगी कि दहिया की कोचिंग में गुजरात टाइटंस कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
GT का पहला मैच 31 मार्च को
इस बार आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। तो वहीं, साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात दूसरी बार ट्राॅफी अपने नाम करना चाहेगी।
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा
AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर
1 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

