Skip to main content

ताजा खबर

IRE W vs ENG W: आयरलैंड ने रचा इतिहास, T20Is में पहली बार इंग्लैंड को हराया

IRE W vs ENG W: आयरलैंड ने रचा इतिहास, T20Is में पहली बार इंग्लैंड को हराया

IRE W vs ENG W (Photo Source: Getty Images)

आयरलैंड की वुमेंस टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह आयरलैंड की टी20 क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड पर पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भी आयरिश टीम ने इंग्लैंड को एक मैच में हराने में सफल रही थी। आयरलैंड ने वनडे में 23 साल बाद इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहा था। वहीं टी20 में 12 साल में आयरलैंड की पहली जीत है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 2012 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक इंग्लैंड ने तीन बार आयरिश टीम को शिकस्त दी है, वहीं आयरलैंड ने अब पहला टी20 जीतकर एक नया इतिहास रचा है।

IRE W vs ENG W: ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने आयरलैंड के तरफ से खेली तूफानी पारी

आयरलैंड की इस जीत में सबसे अहम भूमिका ओर्ला प्रेंडरगैस्ट रहीं, जिन्होंने 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली। ओर्ला ने अपनी इस पारी में 51 गेंदों का सामना किया जिसमें 13 चौके लगाए। इस दौरान कप्तान गैबी लुईस ने 38 और लिआ पॉल ने 27 रन की पारी खेलकर उनका पूरा साथ दिया। आयरलैंड ने इस लक्ष्य को 1 गेंद और 5 विकेट रहते हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगाए। टैमी ब्यूमोंट 40 रनों के साथ इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, वहीं पैगे स्कोल्फील्ड ने 34 रनों की पारी खेल उनका भरपूर साथ दिया। इनके अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 2 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने गैबी लुईस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 79 और लिआ पॉल के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इन दोनों पार्टनरशिप के बदौलत आयरलैंड अंत में इस मैच को जीतने में कामयाब रही।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...