Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024: ROI के खिलाफ बीच मैच में मुंबई टीम के शार्दुल ठाकुर को अस्पताल में कराया गया भर्ती, यहां जाने पूरा मामला

Shardul Thakur (Image Credit- Twitter X)

इस समय ईरानी कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच में खेला जा रहा है। मैच के दौरान मुंबई के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को High Fever की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शार्दुल ठाकुर को काफी तेज बुखार था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लखनऊ में खेले जा रहे इस मैच में भाग लेने का फैसला किया। हालांकि थोड़ी देर फील्ड पर समय बिताने के बाद उनकी तबीयत और भी बिगड़ गई। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से मुंबई टीम ने 500 रनों का आंकड़ा पहली पारी में पार किया।

स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि, ‘शार्दुल ठाकुर को पूरे दिन सही नहीं लग रहा था और उन्हें तेज बुखार था। यही वजह है कि उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया और अंत में आकर अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए। उन्हें काफी थकान महसूस हो रही थी और दवाई खाने के बाद अनुभवी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही सो गए थे।

इतना सब होने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मलेरिया और डेंगू के लिए हमने उनका ब्लड टेस्ट ले लिया है और अब हम बस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। तब तक उन्हें अस्पताल में ही रात गुजारनी होगी।’

मुंबई ने रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 537 रन बनाए

मैच की बात की जाए तो मुंबई की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज सरफराज खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 25 चौके और चार छक्कों की मदद से 222* रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। सरफराज खान के अलावा मुंबई टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 57 रनों का योगदान दिया।

Tanush Kotian ने 64 रनों की पारी खेली। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार ने 5 विकेट झटके जबकि यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...