Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024, Day 4 Review: चौथे दिन के खेल के बाद मुंबई मजूबत स्थिति में, रेस्ट ऑफ इंडिया पर बनाई इतने रनों की बढ़त 

Mumbai vs Rest of India, Irani Cup (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (Mumbai vs Rest of India) के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो आज 4 अक्टूबर, शुक्रवार को खेल का चौथा दिन समाप्त हुआ।

चौथे दिन के खेल के बाद मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर मजबूत पकड़ बनाते हुए 274 रनों की बढ़त बना ली है। स्टंप के समय मुंबई की ओर से तनुष कोटियान 20* और सरफराज खान 9* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया, चौथे दिन के खेल का हाल

खेल के चौथे दिन के खेल के बारे में आपको बताएं, तो रेस्ट ऑफ इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरेल के बीच 5वें विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी, जिसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया मैच में खुद को बनाए रखी है। टीम के लिए ईश्वरन ने 191 और जुरेल ने 93 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, इसके बाद और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया, और रेस्ट ऑफ इंडिया 110 ओवर बाद 416 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, और मुंबई की पहली पारी के जबाव में 121 रनों से पिछड़ गई। मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो शम्स मुलानी और तनुष कोटियान को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा मोहित अवस्थी ने 2 और मोहम्मद जुनैद खान ने 1 विकेट हासिल किया।

तो वहीं दिन की समाप्ति पर मुंबई ने दूसरी पारी में 40 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ (76) के अलावा और कोई ज्यादा रन नहीं बना पाया। पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले अजिंक्य रहाणे 9 और श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। टीम की बढ़त 274 रनों की हो गई है।

दूसरी ओर, मैच मैच की वर्तमान स्थिति को देखकर लग रहा है कि मैच ड्राॅ की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। अगर खेल के 5वें दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, तो शायद मुंबई को वे जल्दी आउट कर, टारगेट को जल्दी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Stumps on Day 4!

A thrilling day’s play!

Saransh Jain led Rest of India’s fightback with 4 wickets.

Mumbai are 153/6 in their 2nd innings, leading by 274.

We are in for an exciting final day’s play!#IraniCup | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/Ms3d1rgpZc

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2024

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...