
Shardul Thakur (Image Source: X)
भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शार्दुल ठाकुर इस समय ईरानी कप 2024 में मुंबई की ओर से रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेल रहे हैं। खेल का दूसरा दिन खत्म होने के बाद शार्दुल ठाकुर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दरअसल उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और तेज बुखार में होने के बावजूद शार्दुल ठाकुर मुंबई टीम की ओर से रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाफ खेल रहे थे। हालांकि अब उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अनुभवी खिलाड़ी की तबीयत अब पहले से बेहतर है।
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक सूत्र ने यह कहा था कि, ‘शार्दुल ठाकुर को पूरे दिन सही नहीं लग रहा था और उन्हें तेज बुखार था। यही वजह है कि उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया और अंत में आकर अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए। उन्हें काफी थकान महसूस हो रही थी और दवाई खाने के बाद अनुभवी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही सो गए थे।
इतना सब होने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मलेरिया और डेंगू के लिए हमने उनका ब्लड टेस्ट ले लिया है और अब हम बस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। तब तक उन्हें अस्पताल में ही रात गुजारनी होगी।’
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बेहतरीन ऑलराउंडर
अभी इसको लेकर आगे कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि क्या शार्दुल ठाकुर को इस समय खेले जा रहे मुकाबले में अब भाग लेते हुए देखा जाएगा या नहीं। बता दें कि, शार्दुल ठाकुर ने मुंबई की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 537 रन बनाए।
मुंबई की ओर से सरफराज खान ने 222* रनों की पारी खेली जबकि अजिंक्य रहाणे ने 97 रनों का योगदान दिया। Tanush Kotian ने 64 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 57 रनों की पारी खेली। जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। टीम की ओर से अभिमन्यु ईश्वरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए दमदार शतक जड़ा है। मुंबई टीम को गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की कमी काफी खल रही है।
रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी
One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक
भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

