Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024: मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 16वीं बार जीता खिताब, पढ़ें मैच का हाल?

Mumbai vs Rest of India (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup 2024, Mumbai vs Rest of India: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच खेला गया। बता दें कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया यह मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ, लेकिन मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी पर बढ़त के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जीत हासिल की है।

तो वहीं यह मुंबई का ईरानी कप का कुल 16वां खिताब है। इससे पहले मुंबई ने 27 साल पहले 1997 में ईरानी कप के खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा यह मुंबई की घरेलू क्रिकेट में 62वीं ट्राॅफी है। मुंबई ने इससे पहले 42 रणजी ट्राॅफी, 4 विजय हजारे ट्राॅफी और 1 सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के खिताब को अपने नाम किया है।

मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो रेस्ट ऑफ इंडिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पहले दो दिन बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान (222*) के दोहरे शतक के दम पर 537 रन बनाए।

इसके जबाव में रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 416 रन ही बना पाई और मुंबई से पहली पारी के आधार पर 121 रनों से पिछड़ गई। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पहली पारी में अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 और ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई खेल के 5वें दिन नाबाद रही और अंत में विरोधी टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आपसी सहमति से मैच को ड्राॅ पर खत्म किया।

ड्राॅ के समय मुंबई ने दूसरी पारी में 78 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए थे। क्रीज पर इस समय तनुष कोटियान 114* और मोहित अवस्थी 51* रन बनाकर नाबाद थे। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी पारी में सारांश जैन ने 6 और मानव सुथार ने 2 विकेट हासिल किए।

That Winning Feeling! 👏 👏

Congratulations to the @ajinkyarahane88-led Mumbai on their #IraniCup triumph 🙌 🙌#IraniCup | @IDFCFIRSTBank

Scorecard ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/1h1kAXLCHR

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 5, 2024

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...