Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup में Abhimanyu Easwaran ने खोया अपना आपा, बीच मैदान पर दे मारा बल्ला

Irani Cup (Image Credit- Twitter X)

Irani Cup में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच गजब का मैच खेला जा रहा है, जहां कभी बल्लेबाज आगे निकल रहे हैं तो कभी गेंदबाज हावी हो रहे हैं। साथ ही मैच में कई बल्लेबाज अपने शतक और दोहरे शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए और उसके बाद उनमें से एक बल्लेबाज का रिएक्शन देखने लायक था।

2 बल्लेबाज अपने शतक के काफी करीब पहुंच गए थे

जी हां, मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच जारी Irani Cup के मैच में 2 बल्लेबाज शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन दोनों को निराशा हाथ लगी। इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का है, जो 97 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे पहली पारी के दौरान। उसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और वो 93 रनों पर आउट हो गए।

Irani Cup के दौरान फूट पड़ा Abhimanyu Easwaran का गुस्सा

*Irani Cup में Abhimanyu Easwaran ने की रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी।
*दोहरे शतक से चूका ये खिलाड़ी, 191 रनों पर कैच आउट हो थे मुंबई के खिलाफ Easwaran
*आउट होने के बाद हद से ज्यादा गुस्सा हो गए थे अभिमन्यु, मैदान पर ही निकाला अपना गुस्सा।
*अभिमन्यु ईश्वरन ने पवेलियन जाते समय जमीन पर मारा अपना बल्ला, खुद से थे काफी निराश।

Abhimanyu Easwaran का रिएक्शन कुछ ऐसा था

HUGE Wicket Alert 🚨

Shams Mulani gets the big wicket of Abhimanyu Easwaran (191), who misses out on his double ton by 9 runs!

A magnificent innings from Easwaran 👏

2 wickets in 2 overs for Mulani 🙌#IraniCup | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/U4XQot1FeV

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2024

पृथ्वी शॉ का भी चला बल्ला

दूसरी ओर काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी बल्ला चला है,  Irani Cup में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शॉ ने दूसरी पारी में धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान शॉ ने 105 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और साथ ही उन्होंने 8 चौकों के अलावा 1 छक्का भी लगाया। वहीं पहली पारी में 97 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में फेल रहे और वो 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 57 रन बनाए थे और दूसरी पारी में ये खिलाड़ी 8 रन ही बनाया पाया।

गजब की गेंद पर आउट हुए थे शॉ

Sounds of Timber 🔊

Lovely deliveries from Saransh Jain to dismiss Prithvi Shaw & Shams Mulani in the same over 🙌

Rest of India fighting back 👌

Shaw played an impressive knock of 76(105)#IraniCup | @IDFCFIRSTBank

Scorecard ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/PXfKJbdUMW

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2024

আরো ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...

22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. The Hundred 2026: पूरन और सैम करन ने एमआई लंदन को जीत के साथ शुरुआत दिलाई ‘द हंड्रेड 2026’ के ओपनिंग मैच...

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...