Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 में हार्दिक पांड्या की जगह कौन संभालेगा MI की कप्तानी? ये 3 खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

3 players MI captain in IPL 2027 (Image credit Twitter - X)
3 players MI captain in IPL 2027 (Image credit Twitter – X)

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की और लंबे समय तक लीग पर दबदबा बनाए रखा। लेकिन IPL 2026 मुंबई के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और पूरे सीजन में संतुलन की कमी साफ दिखाई दी।

इस खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार तीन साधारण सीजन के बाद फ्रेंचाइजी अब कप्तानी में बदलाव पर विचार कर सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हार्दिक पांड्या कप्तानी छोड़ते हैं, तो मुंबई इंडियंस की कमान किसे सौंपी जाएगी? इस खबर में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीम की कमान मिल सकती है:

1. सूर्यकुमार यादव

IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X)
IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X)

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वह टीम के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और पिछले कई सालों से टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

कप्तानी के मामले में भी सूर्यकुमार काफी अनुभवी हो चुके हैं। उन्होंने भारत की टी20 टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताया था और 2025 एशिया कप में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। जब भी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं रहे, तब सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली है।

टीम के माहौल और कल्चर को वह अच्छी तरह समझते हैं। उनकी आक्रामक सोच और खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आज़ादी देना MI के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Qualifier 2: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

GT vs RR (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मैच आज 29 मई, शुक्रवार को खेला गया। न्यू चंडीगढ़...

GT vs RR, Top 10 Memes: गुजरात बनाम राजस्थान क्वालीफायर 2 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, Qualifier 2, GT vs RR: top 10 memes (image via X) शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया, जिसकी बदौलत गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2026...

IPL 2026: क्वालीफायर 2 के दौरान शतक चूकने के बाद वैभव सूर्यवंशी को डांटते नजर आए रियान पराग, देखें वीडियो

IPL 2026: Riyan Parag scolding Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 29 मई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान, राजस्थान के कप्तान रियान...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 700 रनों का आंकड़ा किया पार, ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via IPL/X) वैभव सूर्यवंशी ने 29 मई को एक ही आईपीएल सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। बिहार...