मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की और लंबे समय तक लीग पर दबदबा बनाए रखा। लेकिन IPL 2026 मुंबई के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ। टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही और पूरे सीजन में संतुलन की कमी साफ दिखाई दी।
इस खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार तीन साधारण सीजन के बाद फ्रेंचाइजी अब कप्तानी में बदलाव पर विचार कर सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हार्दिक पांड्या कप्तानी छोड़ते हैं, तो मुंबई इंडियंस की कमान किसे सौंपी जाएगी? इस खबर में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीम की कमान मिल सकती है:
1. सूर्यकुमार यादव
![]()
IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X)
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वह टीम के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और पिछले कई सालों से टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।
कप्तानी के मामले में भी सूर्यकुमार काफी अनुभवी हो चुके हैं। उन्होंने भारत की टी20 टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताया था और 2025 एशिया कप में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। जब भी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं रहे, तब सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली है।
टीम के माहौल और कल्चर को वह अच्छी तरह समझते हैं। उनकी आक्रामक सोच और खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आज़ादी देना MI के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह
2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए
फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’
WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

