Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट् की मानें तो बीते वक्त में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले राहुल को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले डीसी मैनेजमेंट बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

गौरतलब है कि साल 2025 और 2026 आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की कप्तानी में प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई। तो वहीं, इस बात की पूरी संभावना है कि गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल से दिल्ली कैपिटल्स अलग हो जाए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं, लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

साल 2020 में संभाली थी पंजाब किंग्स की कमान

गौरतलब है कि साल 2020 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स की दो सीजन कमान संभाली थी। टीम ने उन दो सीजन में केएल राहुल ने बतौर कप्तान व सलामी बल्लेबाज बहुत से टी20 क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया, लेकिन वह कप्तान के तौर पर ज्यादा सफल नहीं हो पाए।

इसके बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने राहुल को अपने साथ जोड़ा। तो वहीं, केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही, जिसमें साल 2024 में पाॅइंट्स टेबल में चौथा पायदान भी शामिल था।

दूसरी ओर, केएल राहुल आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में अगर राहुल को आगामी आईपीएल सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर मिलती है, तो शायद टीम का प्रदर्शन कुछ बेहतर हो पाए और साल 2020 के बाद टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह बना पाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...