Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: BCCI की सख्ती, खिलाड़ियों की गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें खिलाड़ियों के साथ देर रात होटल में मेहमानों की मौजूदगी, बिना अनुमति के संवेदनशील जगहों पर वीडियो बनाना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी शामिल थी। इन घटनाओं के बाद बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) सतर्क हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों को एक विस्तृत एडवाइजरी भेजी है। इसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा, होटल नियमों और टीम एरिया में बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया है कि एक युवा खिलाड़ी ने अपनी निजी सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए वीडियो और रील्स बनाने में टीम के सोशल मीडिया स्टाफ की मदद ली। मामला तब गंभीर हो गया जब ट्रेनिंग सेशन और मैदान के अंदर की कुछ तस्वीरें और वीडियो निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिखाई देने लगे।

बीसीसीआई अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि अस्थायी तौर पर काम करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स और अन्य बाहरी लोगों को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ तक जरूरत से ज्यादा पहुंच मिल रही है। इसे सुरक्षा और एंटी करप्शन नियमों के लिहाज से बड़ा खतरा माना जा रहा है।

इन घटनाओं के बाद कई आईपीएल टीमों ने अपने अंदरूनी सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजियों ने अपने सोशल मीडिया और कंटेंट टीम के आकार को कम करने का फैसला भी लिया है।

खासकर उन लोगों को हटाने पर विचार किया जा रहा है जिन्हें सिर्फ आईपीएल सीजन के लिए रखा गया था। बीसीसीआई ने अपनी एडवाइजरी में ‘हनी ट्रैप’ जैसे खतरों का भी जिक्र किया है, और टीम मैनेजमेंट को बाहरी लोगों पर नजर रखने की सलाह दी है।

सीनियर खिलाड़ियों पर भी उठे सवाल

रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि एक सीनियर खिलाड़ी कई बार देर रात अपने होटल रूम में मेहमान बुलाता था। जब एसीयू ने इस पर सवाल उठाए, तो टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ी की सीनियरिटी का हवाला देकर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश की।

एक पूर्व आईपीएल टीम मैनेजर ने दावा किया कि कई बार बड़े खिलाड़ी अपने रुतबे का इस्तेमाल कर नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक खिलाड़ी से दोस्तों को होटल लॉबी में मिलने के लिए कहा, तो खिलाड़ी ने जवाब दिया, ‘आप चिंता मत करो, मैं खुद बोर्ड से बात कर लूंगा।’ अब बीसीसीआई इस तरह के मामलों पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

আরো ताजा खबर

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...

IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद, टीम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय...

पाकिस्तान XI में रोहित शर्मा का नाम, ब्रॉडकास्टर की गलती से इंटरनेट पर मचा हंगामा, देखें वीडियो!

Rohit Sharma “Captains” Pakistan? Broadcaster’s Blunder Goes Viral During BAN vs PAK Test (image via X) ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच देख रहे फैंस को...