Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter - X)
Rajat Patidar (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि इस बार टीम को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर चिंता बनी हुई है।

पिछले सीजन में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन हाल के प्रदर्शन को देखें तो दोनों खिलाड़ी अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। फिल सॉल्ट ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया, जो उनकी क्षमता के मुताबिक कम माना जा रहा है।

वहीं रजत पाटीदार का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में भी खास नहीं रहा। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ 67 रन बनाए, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात पारियों में 113 रन ही बना सके। पठान के अनुसार, एक कप्तान के लिए फॉर्म में होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसका असर पूरी टीम पर पड़ता है।

रजत पाटीदार पर भरोसा, लेकिन जोश हेजलवुड की कमी और खराब फॉर्म चिंता का कारण

पठान ने यह भी बताया कि हेड कोच एंडी फ्लावर को पाटीदार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उनकी शांत स्वभाव और दबाव में अच्छे फैसले लेने की क्षमता को देखकर उन्हें कप्तान बनाया था। लेकिन अब असली चुनौती यह होगी कि वह पिछले सीजन के स्तर को कैसे बनाए रखते हैं, खासकर तब जब टीम पर खिताब बचाने का दबाव होगा।

इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते, जिससे टीम को परेशानी हो सकती है। पठान ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड भी फिलहाल अपनी लय में नहीं हैं। और वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, अंत में पठान ने भरोसा जताया कि आईपीएल में अच्छी पिचों पर ये खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं, इसलिए बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...