Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: समीर रिजवी के तूफानी में उड़ा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की जीत 

IPL 2026: समीर रिजवी के तूफानी में उड़ा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की जीत 

Sameer Rizvi (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 8वां मैच आज 4 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की मैच विनिंग पारी के चलते 6 विकेट से जीत हासिल की और लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मैच में मुंबई इंडियंस से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के लिए रिजवी ने 51 गेंदों में 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

आईपीएल 2026, दिल्ली बनाम मुंबई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके जोड़ीदार रयान रिकेल्टन 9 और तिलक वर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। तो वहीं, स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की शानदार पारी खेली, तो नमन धीर ने 28 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर 18* और काॅर्बिन बाॅश 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुकेश कुमार को 2 विकेट मिले। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस से मिले 163 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, डीसी को केएल राहुल (1) और नीतीश राणा (0) ने बल्लेबाजी में निराश किया।

लेकिन पाथुम निसांका ने 44 और समीर रिजवी ने 90 रनों की शानदार पारियां खेली, तो अंत में डेविड मिलर 21* और ट्रिस्टन स्टब्स 3* रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए गेंदबाजी में दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और काॅर्बिन बाॅश को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 18: चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें

IPL 2026, CSK vs DC: head to head records (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 18वें मैच में 11 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में...

IPL 2026, मैच 17: पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे 

PBKS vs SRH (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 11 अप्रैल को होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच...

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर आई सामने, Wanindu Hasaranga हुए टूर्नामेंट से बाहर 

Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम के अनुभवी...

10 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: मुकुल चौधरी के शानदार खेल के चलते LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया आईपीएल 2025 का 15वां मैच...