Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: क्या सीएसके ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर बहुत बड़ी गलती की? जानें यहां 

IPL 2026: क्या सीएसके ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर बहुत बड़ी गलती की? जानें यहां 

Matheesha Pathirana (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में मौजूद श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पाथिराना को रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि आगामी ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास खिलाड़ियों को रिलीज-रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी।

इस दिन जब सीएसके ने अपनी सूची जारी की, तो सीएसके फैंस पाथिराना के रिलीज होने के बाद खुश नजर नहीं आए। अब बेबी मलिंगा के नाम से क्रिकेट जगत में मशहूर मथीशा पाथिराना, 16 नवंबर को आबू धाबी में होने वाले आईपीएल मिनी ऑक्शन में बिकते हुए नजर आएंगे।

खैर, चेन्नई सुपर किंग्स से पाथिराना साल 2022 में कीवी टीम तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख रुपए में जुड़े थे। एडम को उस सीजन पहले ही मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। इस सीजन पाथिराना ने कुल 2 मैच खेले और कुछ विकेट हासिल किए।

हालांकि, इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 आईपीएल सीजन में अपना रिकाॅर्ड पांचवीं बार खिताब जीता, तो पाथिराना टीम के स्ट्राइक बाॅलर बनकर सामने आए। इस सीजन उन्होंने खेले गए 12 मैचों में 19.53 की औसत व 8.01 की इकाॅनमी के साथ कुल 19 विकेट अपने नाम किए।

इस लाजबाव प्रदर्शन के बाद सीएसके ने पाथिराना को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 13 करोड़ की बड़ी राशि में रिटेन किया। लेकिन टूर्नामेंट के 18वें सीजन में वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और खेले गए 12 मैचों में कुल 13 विकेट अपने नाम किए। इस लचर प्रदर्शन के बाद सीएसके मैनेजमेंट ने पाथिराना को रिलीज कर दिया।

क्या आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले मथीशा पथिराना को रिलीज करना सीएसके को भारी पड़ेगा?

इस सवाल का जबाव दें, तो हां है। पाथिराना का रिलीज होना, सीएसके लिए थोड़ा बहुत भारी पड़ने वाला है। सबसे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स में पथिराना की भूमिका बेहद मुश्किल थी, जहाँ उन्हें अपने ज्यादातर ओवर पारी के आखिरी पलों में डालने पड़ते थे।

हालांकि, वह इस क्षेत्र में माहिर हैं, लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि वह सिर्फ 22 साल के हैं और उन्हें एक निराशाजनक सीजन में खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए। खासकर पिछले कुछ सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद।

अगर चेन्नई सुपर किंग्स मिनी-नीलामी में उन्हें कम कीमत पर दोबारा साइन करने की सोच रही है, तो शायद यह मुमकिन न हो, क्योंकि कैंडी में जन्मे पथिराना जैसे डेथ ओवरों स्पेशलिस्ट लीग में बहुत ज्यादा नहीं है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पाथिराना को खरीदने के लिए टीमों के बीच बिडिंग वाॅर देखने को मिल सकती है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...