Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में सीएसके की लगातार दूसरी हार, अब पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया 

IPL 2026: आईपीएल में सीएसके की लगातार दूसरी हार, अब पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हराया 

PBKS (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का 7वां मैच आज 3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। तो दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन सीएसके को इस सीजन लगातार दूसरी और चेपाॅक पर लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने आयुष मातरे की रिकाॅर्ड 73 रनों की पारी के चलते 210 रनों का एक मजबूत लक्ष्य, पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन अय्यर एंड कंपनी इस टारगेट को शानदार बल्लेबाजी के चलते पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026, सीएसके बनाम पीबीकेएस, मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए।

सीएसके लिए विकेटकीपर संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, तो कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 28 रनों की पारी खेल पाए। लेकिन टीम के लिए युवा आयुष म्हात्रे 43 गेंदों में 6 चौके व 5 छक्कों की मदद स 73 रनों की शानदार पारी खेली, तो सरफराज खान ने भी 12 गेंदों में 6 चौके व 1 छक्के की मदद से 32 रनों की तेज पारी खेली।

अंत में शिवम दुबे 45* और प्रशांत वीर 6* रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो वियकुमार वैशाक को 2 और जेवियर बार्टलेट, मार्को यान्सेन व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, पंजाब किंग्स ने सीएसके से मिले 210 रनों के टारगेट को 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (39) और प्रभसिमरन सिंह (43) ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी, टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा कूपर काॅनली को 36 और श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की शानदार पारियां खेली, तो अंत में शशांक सिंह 14* और मार्कस स्टोइनिस 9* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...