Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Player Retention को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI नियमों का ऐलान करने में करेगा और देरी

IPL Trophy. (Image Source: BCCI-IPL)

IPL 2025 ऑक्शन इस साल के अंत में होने की संभावना है, और आगामी सीजन के रिटेंशन नियमों को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। रिटेंशन नियमों को लेकर बीसीसीआई द्वारा अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई इस महीने के अंत तक रिटेंशन नियमों की घोषणा को टाल सकता है।

AGM मीटिंग के दौरान हो सकता है रिटेंशन नियमों का ऐलान

29 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक सालाना मीटिंग होने वाली है, इससे आईपीएल का कोई लेना देना नहीं है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इसी के आसपास बोर्ड नई रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान कर सकता है।

आईपीएल अधिकारियों का मानना है कि घोषणा में कम से कम 10 दिन से लेकर दो सप्ताह तक का समय लग सकता है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाल में जिन फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन नियमों पर बीसीसीआई अधिकारियों से संपर्क किया है, उन्हें बताया गया है कि इसमें देरी हो सकती है।

IPL 2025: 15 नवंबर तक फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

आईपीएल फ्रेंचाइजियों के पास अपने खिलाड़ियों को रिटने करने के लिए 15 नवंबर तक का समय रहेगा। साथ ही दिसंबर में होने वाले मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरी ओर ये खबर भी सामने आ रही है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके खिलाड़ियों को अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक और सीजन खेलने वाले हैं, और इस नियम से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा फायदा पहुंचेगा। बता दें, आईपीएल में पहले यह नियम था कि जिस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 5 या उससे ज्यादा साल हो चुके हैं उन्हें अनकैप्ड प्लेयर माना जाए। इस नियम को 2021 के बाद खत्म कर दिया गया था।

बीसीसीआई रिटेंशन की संख्या के आधार पर पर्स का एक हिस्सा काटेगा। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि रिटायर्ड खिलाड़ियों को अनकैप्ड करने से ऑक्शन पर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

আরো ताजा खबर

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...