Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 3 टीमें जो आगामी सीजन में रविचंद्रन अश्विन को अपना कप्तान नियुक्त कर सकती हैं

R Ashwin (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी की थी और अपनी टीम को उनकी पहली TNPL ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद डिंडीगुल ड्रैगंस ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में चौथे स्थान में फिनिश किया था।

हालांकि इसके बाद टीम ने पहले एलिमिनेटर जीता और फिर क्वालीफायर 2 में भी जीत दर्ज की। यही नहीं टीम ने फाइनल में Lyca Kovai Kings को हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। हाल ही में डिंडीगुल ड्रैगंस के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने भी रविचंद्रन अश्विन के योगदान की जमकर प्रशंसा की थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऐसी कई टीमें है जिन्हें कप्तान की बेहद जरूरत है और वो आगामी सीजन में रविचंद्रन अश्विन को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकते है। यही नहीं यह फ्रेंचाइजी रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही तीन फ्रेंचाइजियों के बारे में बताते हैं जो रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल 2025 में अपना कप्तान नियुक्त कर सकती हैं।

1- लखनऊ सुपर जायंट्स

R Ashwin (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि 2024 सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही थी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच किसी चीज को लेकर बहस होती हुई देखी गई थी। रविचंद्रन अश्विन लखनऊ टीम के कप्तान की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। एक और सकारात्मक बात यह है कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और रविचंद्रन अश्विन यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

2- पंजाब किंग्स

Ravichandran Ashwin. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी 2018 और 2019 सीजन में की हुई है। उनकी कप्तानी में जहां एक तरफ पंजाब टीम ने 2018 सीजन की अंक तालिका में 7वें पायदान पर फिनिश किया था वहीं 2019 सीजन में टीम ने 6वां स्थान हासिल किया था।

हालांकि इस समय रविचंद्रन अश्विन काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी रही है। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन को करते हुए देखा गया था। शिखर धवन की चोटिल होने के बाद टीम की कप्तानी सैम करन को सौंपी गई थी। हालांकि पंजाब किंग्स 2024 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2025 में एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन को पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था। भले ही टीम ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की हो लेकिन एलिमिनेटर में टीम को हार झेलनी पड़ी और वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भले ही फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है लेकिन अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि अनुभवी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं। यही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा फोकस आने वाले समय पर भी होगा और टीम रविचंद्रन अश्विन को अपने स्क्वॉड में जरूर शामिल करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...