Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: हार्दिक-बुमराह नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे रोहित शर्मा, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

IPL 2025 हार्दिक-बुमराह नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के पहले रिटेंशन होंगे रोहित शर्मा बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)

Mumbai Indians first retention Rohit Sharma : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस रिटेन करेगा या नहीं, इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। पिछले साल उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था, जिसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं। हालांकि, मुंबई ने इस बीच मार्क बाउचर को मुख्य कोच से हटा दिया है और महेला जयवर्धने को नया हेड कोच नियुक्त किया है।

इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने के लिए मनाने में अहम रोल निभाया है। अब, रेवस्पोर्ट्ज के रोहित जुगलान के अनुसार, मुंबई ने न केवल उनको रिटेन करने का फैसला किया है, बल्कि स्टार क्रिकेटर उनके पहले रिटेंशन होंगे।

कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह इसके लिए फेवरेट थे, लेकिन मुंबई इंडियंस रोहित से अलग नहीं होना चाहती है और इस कारण से फ्रेंचाइजी हर संभव उन्हें मौका देना चाहती है।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने किया था बेहद निराशाजनक प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी का लक्ष्य है कि आगामी सीजन शुरू होने से पहले इसमें सुधार कर लिया जाए।

अब फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए कैसी टीम तैयार करती है, इसमें रिटेंशन और पैसा अहम रोल निभाएगा। बता दें कि 31 अक्टूबर फ्रेंचाइजी के लिए अपने रिटेंशन की घोषणा करने की आखिरी तारीख है। प्रत्येक टीम को अधिकतम पांच कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति है।

मुंबई अपने रिटेंशन को अंतिम रूप देने पर काम कर रही है और यह देखना है कि क्या वे हार्दिक, बुमराह, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन सहित अपने सभी स्टार खिलाड़ियों को बनाए रखने में सफल होते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...