Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले इस टीम में होगी जहीर खान की एंट्री, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ये अभी तक साफ नहीं है कि जहीर खान LSG के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे या नहीं। मोर्ने मोर्कल ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए लखनऊ टीम का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में जहीर गेंदबाजी कोच की भूमिका में भी दिख सकते हैं।

इससे पहले जहीर खान पिछले कुछ सालों में अलग-अलग आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में शामिल रहे हैं। 2008-2017 तक 10 सीजन तक उन्होंने इस लीग में बतौर प्लेयर अपना योगदान दिया। अपने अंतिम संस्करण में जहीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी की थी। वह 2018-2022 तक मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक और ग्लोबल डेवलपमेंट के प्रमुख बने रहे थे।

जहीर खान को बड़ी भूमिका देने के लिए तैयार है LSG फ्रेंचाइजी

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलएसजी पूर्व भारतीय क्रिकेटर (जहीर खान) को स्काउटिंग और प्लेयर डेवलपमेंट सहित बड़ी भूमिका देने के लिए उत्सुक है। सुपर जायंट्स ने 2024 संस्करण से पहले ही एक स्टार-स्टडेड कोचिंग पैनल को शामिल कर लिया था, जिसमें जस्टिन लैंगर कोच और लांस क्लूजनर और एडम वोजेस सहायक कोच थे।

LSG के कोचिंग सेट-अप का नेतृत्व इस समय जस्टिन लैंगर कर रहे हैं, जो आईपीएल 2024 से पहले एंडी फ्लावर की जगह हेड कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद इस भूमिका में बने रहेंगे। वहीं लांस क्लूजनर और एडम वोजेस टीम के सहायक कोच होंगे। अपने पहले दो सत्रों में प्लेऑफ़ बर्थ हासिल करने के बाद, केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम 2024 में टॉप चार में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट में पिछड़ गई थी।

अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 10 संस्करणों में जहीर ने इन टीमों के लिए 100 मैचों में भाग लिया जिसमें 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...