Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी पर बड़ी अपडेट आई सामने, नहीं होगा RTM ऑप्शन

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी पर बड़ी अपडेट आई सामने, नहीं होगा RTM ऑप्शन
IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर आईपीएल टीमों को आईपीएल 2025 के लिए एक अतिरिक्त खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति सभी फ्रेंचाइजी को देना चाहता है। टीमें अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन रख सकती हैं, जो पिछले संस्करण की तुलना में एक अधिक है, जिससे मुंबई जैसी टीमों को मदद मिल सकती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2025 सीजन के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन रख सकती है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं होगा RTM का ऑप्शन

हालांकि अगर ऐसा होता है तो मेगा ऑक्शन के दौरान टीमों के पास राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा। बीसीसीआई के इस फैसले से सबसे बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को हो सकता है क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को टीम में बनाए रखने का मौका होगा।

हाल ही में अपने हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में बीसीसीआई ने सभी 10 टीम मालिकों के साथ खिलाड़ियों की रिटेनरशिप के बारे में चर्चा की थी। अधिकांश फ्रेंचाइजियां 5-6 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती थी क्योंकि इससे उन्हें निरंतरता मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद बीसीसीआई ने उनकी बातें मानी है। साथ ही उनका ये भी मानना ​​है कि पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने से यह भी सुनिश्चित होगा कि फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू भी सुरक्षित रहेगी।

2022 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजियों के पास 4 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति होती थी जिसमें अधिकतम तीन भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आईपीएल 2025 में टीमें कितने देशी और कितने विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं।

आईपीएल ने आखिरी बार 2022 में मेगा नीलामी आयोजित की थी जब गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस लीग में एंट्री की थी, जिससे सभी टीमों को ऑक्शन में बराबर का मौका मिला। हालाँकि, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों को अपनी पांच सदस्यीय रिटेन सूची का चयन करते समय दुविधा का सामना करना पड़ेगा।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...