Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस छोड़कर इस आईपीएल टीम के कोच बनने जा रहे हैं जहीर खान!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस छोड़कर इस आईपीएल टीम के कोच बनने जा रहे हैं जहीर खान!

Zaheer Khan and Mahela Jayawardene (Image Source: MI Twitter)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद उन्हें कोचिंग के लिए संपर्क किया है।

आईपीएल के अपने तीन सालों में दो बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली LSG  टीम तब से बिना किसी मेंटर के है जब गौतम गंभीर ने 2024 में उसी भूमिका के लिए अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी। फिलहाल गौतम गंभीर ने वह पद भी छोड़ दिया है और अभी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं।

LSG ने अपने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को भी खो दिया है, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज को उसी भूमिका के लिए भारतीय टीम में गंभीर के सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया है।

Zaheer Khan छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर LSG जहीर के साथ डील पक्की कर लेती है, तो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अगले आईपीएल सीजन में मेंटर और बॉलिंग कोच दोनों की भूमिका निभा सकते हैं। यानि जहीर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते है।

जहीर पहले भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में थे, लेकिन फिर गंभीर ने बीसीसीआई से इस भूमिका के लिए मोर्केल को शामिल करने का अनुरोध किया, जो पहले 2022 और 2023 में LSG में उनके साथ काम कर चुके हैं।

2011 विश्व कप विजेता जहीर ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी 20 आई में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 100 आईपीएल मैच भी खेले, यह लीग में उनका दूसरा कोचिंग कार्यकाल होगा, इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ काम किया था।

जहीर खान मुंबई इंडियंस को छोड़ देंगे!

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई इंडियंस के क्रिकेट डायरेक्टर जहीर खान आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस को छोड़ने जा रहे हैं। जहीर खान पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस टीम के साथ हैं।

उन्होंने कुछ सालों तक टीम के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें क्रिकेट निदेशक का पद दिया गया।  लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...