Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, विदेश में हो सकता है आयोजन

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, विदेश में हो सकता है आयोजन

IPL 2024 Auction (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 18 के लिए ऑक्शन नवंबर में होने की उम्मीद है। संभवतः ये ऑक्शन नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह के दौरान होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को संकेत दिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि ये ऑक्शन किसी विदेशी स्थान पर होने की उम्मीद है। पिछले साल ऑक्शन का आयोजन दुबई में हुआ था ऐसे में इस साल भी ये किसी मिडिल ईस्ट देश में हो सकता है।

मेगा ऑक्शन से पहले फैंस इस वक्त BCCI की तरफ से रिटेंशन पॉलिसी का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से अब तक प्लेयर रिटेंशन को लेकर नियम जारी नहीं किया गया है। रिटेंशन पॉलिसी आने के बाद ये साफ हो पाएगा कि कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती हैं और इसके अलावा राइट टू मैच (RTM) कार्ड होगा या नहीं। इसको लेकर अब एक बड़ी अपडेट बीसीसीआई सूत्र की तरफ से दिए बयान में सामने आई है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से अपने बयान में बताया कि बोर्ड की तरफ से अगले कुछ दिनों में ऑक्शन को लेकर नियमों को जारी कर दिया जाएगा। वहीं इसका आयोजन इस साल नवंबर महीने के आखिर में या फिर दिसंबर महीने की शुरुआत में किया जा सकता है।

पिछले 10 सालों में आईपीएल में 3 बार मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जा चुका है। पहली बार इसका इस्तेमाल साल 2014 में जबकि दूसरी बार साल 2018 में उस समय किया गया था जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी की थी। वहीं साल 2021 में कोरोना महामारी की वजह से मेगा प्लेयर ऑक्शन को एक साल के लिए टाल दिया गया था जिसके बाद साल 2022 में इसे आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि, बीसीसीआई की तरफ से पिछली बार साल 2022 में हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन में सभी टीमों को अधिकतम चार प्लेयर्स को रिटेन करने की छूट दी गई थी। वहीं इस बार फ्रेंचाइजियों के साथ रिटेंशन पॉलिसी को लेकर हुई मीटिंग में वह रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स की संख्या में बढ़ोतरी चाहती हैं। जिसमें कुछ टीमें जहां कम से कम 8 प्लेयर्स को रिटेन किए जाने के पक्ष में हैं तो वहीं कुछ पुराने नियम से खुश हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...