Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में क्या नहीं खेलेंगे MS Dhoni…? चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2025 में क्या नहीं खेलेंगे MS Dhoni…? चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने दिया बड़ा अपडेट

MS Dhoni & Kasi Viswanathan (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 की रिटेंशन डेडलाइन करीब आ रही है। इस बार मेगा ऑक्शन भी होने वाला है, जिसके चलते फैंस के बीच उत्साह काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेगा ऑक्शन के 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में होने की उम्मीद है। मेगा ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आगामी सीजन में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

इस बीच, एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं? इसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाशन ने बड़ा अपडेट दिया है। सीईओ का कहना है कि, फ्रेंचाइजी चाहती है कि एमएस धोनी खेलें, लेकिन उन्होंने अब तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया है।

हमें उम्मीद है कि वह खेलेंगे- काशी विश्वनाथन

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने Sports Vikatan. को बताया,

हम भी चाहते हैं कि धोनी CSK टीम में खेलें। लेकिन धोनी ने अभी तक हमसे इसकी पुष्टि नहीं की है। धोनी ने कहा, ‘मैं 31 अक्टूबर से पहले आपको बता दूंगा।’ हमें उम्मीद है कि वह खेलेंगे।

अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होंगे MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल के नए रिटेंशन पॉलिसी से काफी फायदा मिल सकता है। नए नियम के अनुसार फ्रेंचाइजियों को पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को 4 करोड़ रुपये के अनकैप्ड बेस प्राइस पर रिटेन करने की अनुमति है, बशर्ते कि उन्होंने पिछले पांच सालों में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हो।

एमएस धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई थी कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी सौंपी थी। वह पूरे सीजन के दौरान एक खिलाड़ी होने के साथ-साथ टीम के मेंटोर के रूप में नजर आए थे। पिछले आईपीएल सीजन में धोनी शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने 53 की औसत और 220 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे।

43 वर्षीय धोनी पिछले कुछ सालों से सीएसके के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। कई लोगों को उम्मीद थी कि आईपीएल 2024 फ्रेंचाइजी के साथ उनका आखिरी साल होगा। लेकिन अब फैंस थाला को एक बार फिर से पीली जर्सी में देखना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...