Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला

IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला

Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकती है, लेकिन उनसे कप्तानी छीन सकती है। आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही थे, लेकिन अगले सीजन में कोई और दिल्ली की टीम का कप्तान हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में कुछ फैसले कई बार अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। काफी हद तक ऐसा हो सकता है कि ऋषभ पंत आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तानी न करें। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है।

ऋषभ पंत से कप्तानी छीन सकती है दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है।

सूत्र ने बताया, “हां, दिल्ली कैपिटल्स नई कप्तान के लिए देख रही है। संभावना है कि अक्षर पटेल नए कप्तान की जिम्मेदारी संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।”

आपको बता दें कि, बतौर कप्तान ऋषभ पंत का कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली की टीम ने अब तक एक बार ही आईपीएल फाइनल खेला है, जो साल 2021 में था। उस समय श्रेयस अय्यर कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी दी गई। यहां तक कि जब दूसरे फेज के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...