Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी, जाने क्या है पूरा मामला

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। बता दें कि, इस दिग्गज खिलाड़ी ने 15 साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने के बाद 2024 सीजन से पहले इस महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

जब धोनी ने चेन्नई टीम की कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया था तब तमाम लोगों ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा था कि क्या वो आईपीएल 2025 में एक खिलाड़ी के रूप में ही खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिटेंशन नियम को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

सभी फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी जिसमें पांच कैप्ड (भारतीय या विदेशी) और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। यह रिटेंशन या राइट टू मैच के विकल्प से किया जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स इस नियम का अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकती है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को अनकैप्ड स्लॉट में रिटेन किया जा सकता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को इस नियम के तहत रिटेन करती है तो उन्हें 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जाने क्या है रिटेंशन नियम?

इस नियम के तहत, एक कैप्ड भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड हो जाएगा यदि उसके पास संबंधित सत्र से पहले के पांच कैलेंडर वर्ष हैं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआती एकादश में नहीं खेला गया है या बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी वापसी को लेकर कहा था कि, ‘हमें यह देखना होगा कि खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर बोर्ड क्या फैसला लेता है। इस समय गेंद हमारे कोर्ट में नहीं है। इसलिए जब एक बार नियम की घोषणा हो जाएगी मैं अपना फैसला तब लूंगा। यह भी देखना होगा कि क्या टीम मुझ पर भरोसा जताती है या नहीं।’

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...