Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन पाॅलिसी में पसंद के मामले में पहले नंबर पर होंगे ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिटेन करती हुई नजर आ सकती है। बता दें कि 26 वर्षीय खिलाड़ी ना सिर्फ कैपिटल्स बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का भी इस समय अभिन्न हिस्सा हैं।

अपने डेब्यू के बाद से पंत ने आईपीएल में 3284 रन बनाए हैं और टीम को ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा दिसंबर 2022 में हुए भयानक कार एक्सीडेंट के बाद वह आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए थे, लेकिन पंत ने आईपीएल 2024 में धमाकेदार अंदाज में वापसी की थी।

टूर्नामेंट के गत सीजन में खेले गए 13 मैचों में पंत ने 155 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 446 रन बनाए। इसके अलावा हाल में ही चेन्नई में जारी टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा गया शतक उनके इनफाॅर्म में होने का सबूत है। ऐसे में वह दिल्ली कैपिटल्स खेमे के रिटेन करने वाली खिलाड़ियों में पंसद के मामले में पहले नंबर पर रहने वाले हैं।

DC में ही बने रहेंगे ऋषभ पंत

क्रिकबज की रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में पंत और दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर पार्थ जिंदल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद, रिटेंशन फैसले को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक की खबर सामने आने के बाद यह बात तो निश्चित हो गई है कि वह टीम के साथ ही बने रहेंगे और खिलाड़ी के दूसरी टीमों में जाने की खबरों को भी विराम लग गया है।

बता दें कि अभी तक आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल द्वारा आगामी सीजन के लिए लागू रिटेंशन नियमों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इन नियमों की सूचना बहुत ही जल्द सभी 10 फ्रेंचाइजियों को दी जाएगी, जिसमें कुछ नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव संभावित हैं। इसके अलावा पंत की रिटेंशन फीस भी बढ़ सकती है, जो इस समय 16 करोड़ रुपए है।

पंत के अलावा दिल्ली अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करना चाहती है। इसके अलावा विदेशी कोटे से युवा जैक फ्रेजर मैगर्क के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स के रिटेन होने की आशंका है। तो वहीं अनकैप खिलाड़ियों में अभिषेक पोरेल को टीम द्वारा रिटेन किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...