Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB में जाने की फर्जी खबरों की निंदा की, झूठी खबर फैलाने वाले को लताड़ा

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) टीम में जाने की खबरों की निंदा की है। साथ ही यह खबर फैलने वाले एक सोशल मीडिया यूजर को जमकर फटकार भी लगाई है।

बता दें कि हाल में ही Rajiv1841 नाम के एक एक्स यूजर ने एक पोस्ट में लिखा कि ऋषभ पंत ने हाल में ही अपने मैनेजर के माध्यम से RCB में वहां कप्तानी की खाली जगह को लेने की उम्मीद थी, लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने इसके लिए मना कर दिया। विराट भारतीय टीम के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) में भी अपनी राजनीतिक रणनीति के कारण, पंत को आरसीबी में नहीं चाहते हैं।

लेकिन अब इस यूजर को ऋषभ पंत ने अपने ही अंदाज में जबाव दिया है और कहा है कि ऐसी खबर फैलाने से पहले अपने तथाकथित सोर्स की जांच कर लें। इस यूजर को जबाव देते हुए पंत ने एक्स पर लिखा-

फर्जी खबर। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। थोड़ा समझदार बनो दोस्तों, यह बहुत बुरा है। बिना वजह के अविश्वसनीय माहौल न बनाएं। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा, लेकिन मुझे अब इसके लिए आना पड़ा। कृपया अपने तथाकथित सोर्स से दो बार जांच करें। हर दिन यह बद से बदतर होता जा रहा है। बाकी यह आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन बहुत से लोगों के लिए है, जो गलत खबर फैला रहे हैं।

देखें ऋषभ पंत का यह जबाव

🚨 Rishabh Pant approached RCB 🚨

– Pant approached RCB through his manager earlier this week as he foresee a captaincy vacancy there but got declined by RCB’s management.

Virat doesn’t want Pant in RCB due to his Political Tactics in Indian team as well as in DC.

– RCB Source pic.twitter.com/B6KY2gj4gp

— Rajiv (@Rajiv1841) September 26, 2024

DC में रिटेंशन के मामले में पहले नंबर पर हैं पंत

दूसरी ओर, आपको पंत के बारे में बताएं तो वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के आगामी सीजन के लिए रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहली पसंद हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इससे पहले दावा किया गया था कि पंत धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं, लेकिन बाद में ये रिपोर्ट्स भी झूठ साबित हुईं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर PBKS ने LSG को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित 

LSG vs PBKS (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

LSG vs PBKS, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs PBKS: top 10 memes (image via X) श्रेयस अय्यर ने एक कप्तान वाली पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर...

गंभीर रोकेंगे श्रेयस अय्यर का रास्ता; गिल और तिलक भारत की T20I कप्तानी के दावेदार: रिपोर्ट

Shubman Gill, Shreyas Iyer and Tilak Varma (image via getty) खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई भारत की पुरुष टी20आई कप्तानी के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें श्रेयस...

IPL 2026: जानें किस वजह से LSG vs PBKS मुकाबला नहीं खेल रहे इनफाॅर्म मिचेल मार्श?

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 68वां मैच, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना...