Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, तारीख और वेन्यू को लेकर हुआ खुलासा

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने तारीख और वेन्यू को लेकर हुआ खुलासा
IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का डेट अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि बोर्ड फिलहाल अपने विकल्प तलाश रहा है और जल्द ही ऑक्शन के कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद है। इस बीच फैंस के मन में एक सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है कि आखिर मेगा ऑक्शन किस देश और शहर में होगा और इसकी तारीख क्या होगी? तो आइए हम आपको बताते हैं कि मेगा ऑक्शन का आयोजन कब और किस देश में हो सकता है।

इस शहर में हो सकता है IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस बार सऊदी अरब में हो सकता है। सऊदी अरब के दो शहरों के नाम इसके लिए सामने निकलकर आ रहे हैं। जिसमें रियाद और जेद्दा शामिल है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने इस पर मुहर नहीं लगाई है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजिया चाहती थी कि मेगा ऑक्शन भारत में ही हो। दूसरी तरफ बीसीसीआई ने पहले ही सऊदी अरब में अधिकारियों को भेज दिया।

लंबे समय से ये रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है कि इस साल नवंबर के आखिर में ये ऑक्शन का आयोजन हो सकता है। मेगा ऑक्शन की तारीख 25 से 26 नवंबर के बीच हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज भी इस दौरान शुरू होगी। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। ऐसे में नीलामी की तारीख और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की तारीख आपस में टकरा सकती है।

अगर इस तारीख को ऑक्शन का आयोजन होता है तो इससे ब्रॉडकास्टर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज और IPL 2025 मेगा ऑक्शन के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स एक ही कंपनी के पास हैं। ऐसे में ऑक्शन और टेस्ट मैच की टक्कर से ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान होसकता है। यदि 25-26 नवंबर की तारीखों पर मुहर लगाई जाती है तो ऑक्शन शाम में शुरू हो सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: बड़ी खबर, गुजरात टाइटंस ने विजय दहिया को नया सहायक कोच नियुक्त किया 

Vijay Dahiya (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जीटी...

T20 WC 2026: संजू को प्लेइंग XI में खिलाने की क्या थी वजह, बैटिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा!

T20 WC 2026: Sanju Samson (L) and Sitanshu Kotak (R) भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने इस बात पर जोर दिया है कि संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में...

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

Viv Richards (Image Credit- Twitter X) पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि...

T20 World Cup 2026: “वह बहुत गुस्से में था” – सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से क्यों मांगी माफी?

T20 World Cup 2026: Suryakumar Yadav Apologised To Axar Patel For Benching Him (image via getty) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...