Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs PAKW: रेणुका सिंह ठाकुर ने बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर गुल फिरोजा की बिखेरी गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter/X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का 7वां मैच आज 6 अक्टूबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं पाकिस्तान की मैच में शुरूआत कुछ शानदार नहीं रही है। बता दें कि पाकिस्तानी पारी के पहले ही ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने एक बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर, सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। फिरोजा 4 गेंदों में बिना कोई रन बनाए, पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड आउट हो गई।

देखें रेणुका सिंह ठाकुर ने किस तरह किया गुल फिरोजा को बोल्ड

Early wicket for India! 😍

The #WomenInBlue secured a stunning early breakthrough in the first over as #RenukaSingh bowls #Feroza out! ☝

Watch #WomensWorldCupOnStar 👉 #INDvPAK LIVE NOW! 📺 pic.twitter.com/uWdtsOT8w9

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2024

पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए रखा

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 105 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 17 रन बनाए, तो मिडिल ऑर्डर में सिदरा आमीन (8), ओमैमा सोहेल (3) और आलिया रियाज (4) ने बल्लेबाजी में निराश किया। इसके अलावा कप्तान फातिमा सना भी सिर्फ 13 रन ही बना पाई। लेकिन पूर्व कप्तान निदा डार ने 28 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से पाकिस्तान इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

दूसरी ओर, मैच में भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और शुरू से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लगातार अंतराल पर विकेट निकाले। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में अरुधंती रेड्डी ने 3 तो श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना को 1-1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या भारत पाकिस्तान से मिले 106 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...