Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs NZW: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में देखने को मिली बड़ी कंट्रोवर्सी, हरमनप्रीत ने बीच में ही रुकवा दिया खेल, देखें वायरल वीडियो

India Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitte

ICC Womens T20 World Cup, 2024: जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मैच आज 4 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में एक बड़ी कंट्रोवर्सी देखने को मिली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में ये घटना देखने को मिली। दीप्ति शर्मा द्वारा फेंके इस ओवर की आखिरी गेंद पर, दूसरा रन लेने की वजह से अमेलिया केर रन आउट होकर पवेलियन जा रही थीं। लेकिन इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने केर को मैदान पर वापस बुला लिया।

इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ऑनफील्ड अंपायर से बात करने लगी कि आखिर क्यों यह रन-आउट नहीं है। साथ ही भारतीय कोच अमोल मजूमदार को भी बाउंड्री लाइन पर खड़े तीसरे अंपायर से चर्चा करते हुए नजर आए। केर को नाॅटआउट देने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत काफी नाराज दिखी और कप्तान व अंपायर की बीच चर्चा की वजह से खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

लेकिन अंपायर पहले ही इस गेंद को डेड बाॅल करार देख चुकी थी, क्योंकि दीप्ति अपना ओवर पूरा करने के बाद अंपायर से कैप ले चुकी थीं। इसलिए, अंपायर का कहना था कि अगर ये रन भी होता तो नहीं माना जाता। पर, इस वजह से मैदान पर खूब कंट्रोवर्सी देखने को मिली।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

2 scenarios:

1st: Batter intention was for run, should be declared out.

2nd: Umpires called OVER! 1 Run would not have been awarded even if they had completed. So a Not out. #Harmanpreetkaur as usual 🔥🔥. #Ameliakerr anyways dismissed in next over!!!#INDvsNZ pic.twitter.com/Jadhq3NYk5

— SpotOnViews (@spotonviews) October 4, 2024

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं। टीम के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में 57* रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा सूजी बेट्स ने 27 और जाॅर्जिया प्लिमर ने 34 रनों की पारी खेली।

देखने लायक बात होगी कि भारत कीवी टीम से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...