Skip to main content

ताजा खबर

India vs Bangladesh 1st Test: चेन्नई टेस्ट में बन सकते हैं ये खास स्टैट व रिकाॅर्ड्स, कोहली पहुंचेंगे इस मुकाम पर 

India vs Bangladesh 1st Test: चेन्नई टेस्ट में बन सकते हैं ये खास स्टैट व रिकाॅर्ड्स, कोहली पहुंचेंगे इस मुकाम पर 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय मल्टीफाॅर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 19 सितंबर, गुरूवार से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस सीरीज को जीतने के बाद बांग्लादेश, भारतीय टीम के सामने एक कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

खैर, इस मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ शानदार रिकाॅर्ड्स बनाते हुए नजर आ सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट के कुछ खास रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड

रोहित शर्मा (48) सिर्फ दो सेंचुरी दूर हैं, इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 सेंचुरी पूरी करने से।

9 हजार टेस्ट रन तक पहुंचने से विराट कोहली (8848) सिर्फ 152 रन दूर हैं।

27 हजार इंटरनेशनल रन तक पहुंचने से विराट कोहली (29942) सिर्फ 58 रन दूर हैं।

कोहली (29) को टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 1 शतक की जरूरत है।

कोहली (99) प्रोफेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने से सिर्फ 1 शतक दूर हैं।

रविंद्र जडेजा (294) को 300 टेस्ट विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है।

जसप्रीत बुमराह (397) को इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 3 विकेट की जरूरत है।

कुलदीप यादव (294) को 300 इंटरनेशनल विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 6 विकेट की जरूरत है।

मुशफिकर रहीम (5892) टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 108 रन दूर हैं।

तैजुल इस्लाम (195) टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने से पांच विकेट दूर हैं।

मेहदी हसन मिराज (293) को इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...