Skip to main content

ताजा खबर

IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 5वें टी20 मैच में 15 रनों से हराया, सीरीज में किया 5-0 से क्लीनस्वीप

IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 5वें टी20 मैच में 15 रनों से हराया, सीरीज में किया 5-0 से क्लीनस्वीप

IND W vs SL W (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 30, मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले को मेजबान टीम इंडिया ने 15 रनों से अपने नाम कर लिया। साथ ही इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को भी 5-0 से अपने नाम कर लिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 176 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में सिर्फ 160 रन ही बना पाई। इसके साथ ही श्रीलंका भारत दौरे पर खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई।

भारत बनाम श्रीलंका, 5वें महिला टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आको विस्तार से बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

पिछले मैच में हाफ सेंचुरी जड़ने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली सिर्फ 5 रन ही बना पाईं। तो वहीं इस मैच में मंधाना की जगह खेल रही जी कमालिनी मौके का फायदा नहीं उठा पाईं और 12 रनों के निजी स्कोर पर कविशा दिलहरी के खिलाफ LBW आउट हो गईं।

हालांकि, भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 9 चौके व 1 छक्के की मदद से 68 रनों की कमाल की पारी खेली। अंत में अमनजोत कौर ने 21 और अरुंधती रेड्डी ने 27* रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहरी, रश्मिका सेवंडी व चमारी अटापट्टू को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा निमिशा मधुशनी के हाथ 1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब श्रीलंका भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट नुकसान पर कुल 160 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए हसनी परेरा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...

IPL 2026: SRH की कप्तानी संभाल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन?

Ishan Kishan to lead Sunrisers Hyderabad in IPL 2026? (image via getty) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए सबसे आगे...

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...