Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W 3rd T20I: रीमा मल्होत्रा ने Pooja Vastrakar के शानदार गेंदबाजी स्पैल की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात

IND-W vs SA-W 3rd T20I रीमा मल्होत्रा ने Pooja Vastrakar के शानदार गेंदबाजी स्पैल की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात

Reema Malhotra and Pooja Vastrakar (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। तो वहीं इस दौरे पर जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 9 जुलाई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर के बेहतरीन प्रदर्शन की पूर्व भारतीय खिलाड़ी रीमा मल्होत्रा जमकर तारीफ करते हुए नजर आई हैं।

बता दें कि इस तीसरे टी20 मैच में वस्त्रकर ने 3.1 ओवर में मात्र 13 रन देते हुए 4 बड़े विकेट हासिल किए। पूजा के इस प्रदर्शन की बदौलत पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 84 रनों पर ही सिमट गई थी।

रीमा मल्होत्रा ने की Pooja Vastrakar की तारीफ

बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच के बाद स्पोर्ट्स 18 के साथ चर्चा करते हुए रीमा ने कहा- भारतीय टीम ने उन पर काफी निवेश किया है, उन्होंने उसे तैयार होने के लिए काफी समय दिया है। शुरुआत में वह चोटों से थोड़ी जूझ रही थीं, लेकिन अब एक नई पूजा वस्त्रकर देखने को मिल रही हैं। उन्होंने अनुभव हासिल किया है और अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, जो साफ नजर आता है।

रीमा ने आगे कहा- अगर हम गेंदबाजी की बात करें तो अगर गेंदबाज को पता है कि किसी खास विकेट पर किस लेंथ पर हिट करना है, तो आप बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द का कारण बन सकते हैं और मुझे लगता है कि आज यही देखने को मिला। हमने गति में बदलाव देखा, उन्होंने लेंथ गेंदें फेंकी, और जब आप अधिक प्रतिशत अच्छी गेंदें फेंकते हैं, तो आपका नियंत्रण बेहतर दिखेगा, और यह पूजा वस्त्रकर की गेंदबाजी में देखने को मिला।

दूसरी ओर, इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। तो वहीं मुकाबले में सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूजा को क्रमश: प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...